महात्मा गांधी की पोती इला गांधी जी से मुलाकात


यूएन क्लाइमेट समिट कवर करने के लिए डरबन गया था। वहां मुलाकात हुई महात्मा गांधी की पोती इला गांधी जी से। एक दिन कुछ वक्त था, हमने उनका नम्बर पता किया, बात की और पहुंच गए उनके घर। वाकई में गांधी जी जिस सादगी के लिए जाने जाते हैं, वह उनके संस्कारों में नजर आई। उन्हें खुद चाय बनाकर पिलाई और लगा ही नहीं कि हम पहली बार उनसे मिले हैं। उनसे भारत ओर यहां की राजनीति पर काफी चर्चा हुई। इला गांधी का जन्म दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और भारतीयों के लिए काफी काम किया है। वहां की राजनीति में भी काफी सक्रिय रही हैं। नौ साल के लिए उन्हें हाउस अरेस्ट भी रहना पड़ा। नेल्सन मंडेला को आजाद कराने के मूवमेंट से भी जुड़ी रहीं। उनसे मिलना और कुछ वक्त उनके साथ गुजारना निश्चित तौर पर एक सुखद अहसास है, गांधी से तो हम मिल ही नहीं सकते थे, कम से कम उनकी पोती के साथ मिलकर ही यह समझ में आया कि उनकी महान विरासत को उनके वंशज कैसे सहेजे हुए हैं-

Comments